Quantcast
Channel: Hindi Home Tips - हिन्दी होम टिप्स
Viewing all articles
Browse latest Browse all 454

Panchamrit Recipe in Hindi - पंचामृत बनाने की विधि

$
0
0
पंचामृत (Panchamrit) भगवान को अर्पण किया जानेे वाला विशेष प्रसाद हैं, इसे खास तौर पर सत्यनारायण की कथा (satyanarayan katha) , भागवत पूजा (bhagwat pooja) , कृ्ष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) , दीपावली (diwali) आदि त्‍यौहारों पर बनाया जाता हैै, आईये जानते हैंं Panchamrit Recipe in Hindi - पंचामृत बनाने की विधि -

What is Panchamrut - पंचामृत क्‍या है

भारतीय परंपरा के अनुसार पूजा करते समय भगवान को अर्पित करने के लिये पॉच पदार्थ दूध ,दही, घी शहद और चीनी या बूरा को मिलाकर बनाये गये मिश्रण को पंचामृत कहते हैं, भगवान को अर्पित करने केे बाद पंचामृत को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है 

Panchamrut ingredients - पंचामृत सामग्री 

पंचामृत का अर्थ है 'पांच अमृत'इसलिये मुख्‍यरूप से पंचामृत मेंं पॉच सामग्री हाेती है -
  1. दूध 1/2 कप 
  2. दही 1/2 कप 
  3. शहद 1 चम्‍मच 
  4. शुद्ध घी 1 चम्‍मच 
  5. चीनी या  बूरा
वैसे तो पंचामृत मुख्यतः ऊपर दी गई 5 सामग्री को मिलाकर ही बनाया जाता है लेकिन अगर आप चाहे तो नीचे दी गई सामिग्री भी डाल सकते है 

  1. तुलसी के पत्ते- 4 या 5 
  2.   बारीक कटे हुए मखाने- 1 कप 
  3.  चिरौंजी- 1 चम्मच 

How to make Panchamrut - पंचामृत बनाने की विधि


एक बड़े कटोरे में  दही लेकर उसे हल्के हाथों से फैट ले ताकि उसकी गुठलिया ख़त्म हो जाए  अब इस में बाकी सारी सामग्री दूध,  शहद, शुद्ध घी, चीनी या बूरा मिला दे. ध्यान रहे दूध डालने से पहले दही को अच्छे से फैट ले ताकि दूध डालने पर दही और सभी सामिग्री अच्छे से मिल जाए.अगर आप चाहे तो  तुलसी के पत्ते तोड़कर डाल ले. इसी समय सारी मेवा भी डाल दे, मखाने तोडकर डाले. अब सब कुछ अच्छे से मिलाये. लीजिए आपका पंचामृत तैयार है. इसे बनाकर फ्रिज में रख दे और पूजा के समय निकाल ले.

panchamrit recipe for pooja, how to make charnamrit in hindi, Panchamrut Recipe, Panchamrit, Panchamrut, Panchamrutham, ingredients of Panchamrut or Panchamrit, Panchamrit Panjeeri Prasad, 5 ingredients of panchamrit, panchamrut means, panchamrit preparation, indian panchamrut recipe

Viewing all articles
Browse latest Browse all 454

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>