सत्तू (sattu) एक स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार है, भारत अधिकांश लोग गर्मियों के मौसम में सत्तू का प्रयोग करते हैं, यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पौष्टिक आहार का काम भी करता है, आईये जानते हैं यह कैसे बनाया जाता है -
What is sattu - क्या होता है सत्तू
चना, मक्का और जौ एक बराबर माञा में बालू में भूनकर और पीसकर जो पाउडर बनाया जाता है उसे सत्तू कहते हैं, सत्तू को कई नामों से जाना जाता है जैसे - सतुआ, सोतू, सत्तु और सांतु आदि।
Sweet Sattu Drink Recipe in Hindi - ऐसे बनायें सत्तू का शर्बत
वैसे तो सत्तु का पाउडर बाजार में आसानी से मिल जाता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकते हैं, इसका शर्बत बनाना बहुत अासान है इसके लिये ताजा पानी लें और उसमें स्वादानुसार चीनी घोलें, अब उसमें सत्तु पाउडर को चलाते हुए धीरे-धीरे घोलें, जिससे उसमें गुठलियॉ ना पडें और अब इसमें ठंडा पानी और आइस क्यूब डालें। पानी आप अपने हिसाब से डाल सकते हैं कुछ लोग इसे चम्मच से खाना पसंद करते है तो कुछ इसे ड्रिंक की तरह पीना पसंद करते हैं।
sattu flour recipe, make sattu, sattu recipe in hindi, sattu drink recipe, sattu sweet recipe, Sattu Drink recipe