नवरात्र (Navratri)के अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन (Kanya Poojan) किया जाता है, इसे कंजक पूजन ( Kanjak Poojan) भी कहते हैं, इस दिन कन्याओं को माता के नौ स्वरूपमानकर कंजक पूजा (Kanjak Puja ) की जाती है, कंजक पूजा के लिये कई प्रकार के व्यंजन और पकवान (Recipe) बनाये जाते हैं, जिसमें सबसे प्रमुख है सूजी का हलवा, पूरी और चना प्रसाद ( Halwa Puri Chana Prasad ) आईये जानते हैं इनकी रेसिपी - हलवा पूरी चना प्रसाद रेसिपी कंजक पूजन के लिये Kaale Chane, Sooji Halwa And Puri Recipe Kanjak Poojan Ke Liye -

हलवा पूरी चना प्रसाद रेसिपी कंजक पूजन के लिये - Halwa Puri Chana Prasad Recipe for Kanjak Poojan
सूजी का हलवा रेसिपी – Sooji ka Halwa Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suji ka halwa
- सूजी - 70 ग्राम
- देशी घी - 60 ग्राम
- चीनी -100 ग्राम
- काजू - 10-15
- किशमिश- 10-15
- बादाम ( Almonds )- तीन या चार
- पानी - 400 ग्राम (2 कप)
सूजी का हलवा बनाने की विधि - Suji ka Halwa Banane ki vidhi
सबसे पहले एक कढ़ाई लें और हल्की गैस जला कर गरम करे अब उसमे थोड़ा देशी घी डाले कलछी की सहायता से चलाते हुये सूजी भुने 5 मिनिट बाद ही आप देखेंगे कि सूजी गुलाबी होने लगी सूजी को लगातार चलाते रहना है जब तक वह अच्छे से भुन न जाये , जब सूची का रंग सुनहरा हो जाये तब समझिये वह भुन चुकी है.सूजी भुनने के बाद अब चीनी और पानी डाल कर पकाये जब सूजी ठीक से पक जाये और हलवा रवादार हो जाये तो गैस बंद कर दे और ड्राई फ्रूट्स काजू ,बादाम को काट कर व किशमिश को धोकर हलवा का सजायें और गर्मा गर्म सर्व करें
गेंहू के आटे की पूरी – Aate Ki Poori or Puri Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poori or Puri Recipe
- गेहूँ का आटा (Wheat flour) - 2 कटोरी
- देशी घी - 60 ग्राम
- पानी - आटा गूंथने के लिये
पूरी बनाने की विधि - Poori or Puri Banane ki vidhi
सबसे पहले आटे को एक बाउल में लें, थोडा-थोडा पानी डालकर आटे को गूंथें, ध्यान रखें पूरी का सख्त गुंथा होना चाहिये और गूंथें हुए आटे को 10 मिनट के ढककर रख दें ताकि ये अच्छे से सैट हो जाए अब एक कढ़ाई में देशी घी गरम करलेंं और आटे की छोटी -छोटी लोई बनाकर हल्के हाथ से पूरी बेले और गरम घी में डाल कर सुनहरे होने तक सेकेंं इसी प्रकार सभी पूरियां बना लेंं और गर्मागर्म सर्व करें
काला चना रेसिपी - Kala Chana Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kala Chana
- काले चने - 200 ग्राम
- देशी घी - 1 बडी चम्मच
- हल्दी ( Turmeric ) - आधा छोटी चम्मच
- सूखा धनिया (Coriander)- आधा छोटी चम्मच
- पिसी लाल मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- जीरा (Jeera) - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला ( Garam Masala ) - एक चुटकी
- अमचूर पाउडर ( Amchur Powder ) - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
काला चना बनाने की विधि - Kala Chana Banane ki vidhi
काले चने का प्रसाद ( Chana Prasad ) बनाने के लिये चनों को एक रात पहले किसी बर्तन में भिगोने रख देंं, दूसरे दिन सुबह उन्हें कुकर में 1 सीटी या 2 सीटी आने तक उबालें, जब तक वह सॉफ्ट न हो जायें। जब यह चने ठीक से उबल जायें तो उन्हें चावल छानने वाली चलनी में निकालें और पानी को निथार लें। इसके बाद एक कढाई में देशी घी लें और गर्म करें। जब घी गर्म हो जाये तो उसमें जीरा, हल्दी, सूखा धनियॉ और काले चने डालकर चलायें, 1 मिनट बाद इसमें पिसी लाल मिर्च, नमक, गर्म मसाला और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से चलायेंं और गैस बंद कर लें।
Tag - halwa poori chana recipe, Halwa Poori Cholay Recipe , Kanjak feast , Kaale Chane, Sooji Halwa and Puri, dry kala chana