Quantcast
Channel: Hindi Home Tips - हिन्दी होम टिप्स
Viewing all articles
Browse latest Browse all 454

Besan Ke Laddu - बेसन के लड्डू

$
0
0
लड्डू (Laddu) यानि मोदक (modak) भगवान गणेश के साथ बच्‍चों और बडों को भी बहुत भाते हैं, बेसन के लड्डू का नाम आते ही कईयों के मुंह में पानी आ जाता है, शादी विवाह व अन्‍य मांगलिक कार्यक्रमों में बेसन के लड्डू बनाये जाते हैं, इन्‍हें मगद के लड्डू (magad ke ladoo) भी कहते हैंं, बेसन के लड्डू जल्‍दी खराब नहीं होते हैं बनाने के बाद आराम सेे महीने भर या उससे भी ज्‍यादा टाइम तक खाये जा सकते हैं, तो आईये जानते हैं बेसन के लड्डू (Besan ke Laddu) बनाने की आसान विधि - 

बेसन के लड्डू बनाने की रेसिपी - Besan Ke Laddu Banane Ki Recipe

Ingredients for Besan Ke Laddu - बेसन की लड्डू के लिये सामग्री 


  • बेसन- 250 ग्राम 
  • घी - 200 ग्राम 
  • पिसी चीनी - 400 ग्राम 
  • ड्रायफ्रूट्स - बारीक कटे हुये 

How to make Besan Ke Laddu - बेसन का लड्डू कैसे बनायें 



सबसे पहले कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये जब देशी घी हल्का गर्म हो जाये तब बेसन डाल कर कलछी से चला चलाकर बेसन भूनिये, जब बेसन का हल्का सुनहरा होने लगे और बेसन से अच्छी सुगन्ध आने लगे तो उसमें एक टेबल स्पून पानी के छीटे लगा दीजिये, पानी के छीटे लगाने से बेसन में झाग आते है और बेसन में दाने बन जायेंगे इसके बाद झाग खतम होने तक बेसन को भून लीजिये आग बन्द कर दीजिये. भुने हुये बेसन को ठंडा करने के लिये एक बड़ी प्लेट में ठंडा होने रख दे और जब बेसन हल्का ठंडा हो जाये तब उसमे पिसी चीनी (बुरा ) मिलाये और डॉयफ़्रूट्स भी मिलाले और छोटे -छोटे लड्डू बना ले और स्वादिष्ट लड्डू खाये 


Tag - How can we make besan ke LADOO, Besan Laddoo, Tasty Besan Ke Ladoo, Besan Laddu Mithai Recipe, Besan Ke Ladoo ko ghar par banane ki vidhi aur recipe, besan ka laddu kaise banaye

Viewing all articles
Browse latest Browse all 454

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>