भारत में अभी भी कई राज्य ऐसे हैं जहां पानी की इतनी कमी है कि लोगों को पीने के पानी के लिए भी बहुत दूर-दूर तक जाना पड़ता है। ऐसे में होली में पानी की बबार्दी होती है। अगर आप चाहें तो कुछ टिप्स अपनाकर इस होली पर पानी की अनावश्यक बर्बादी को कम कर सकते हैं -

आप तो जानते ही हैं कि होली पर किस प्रकार पानी खर्च किया जाता है, लेकिन आपको जानकार आश्चर्य होगा कि होली खेलने के बाद भी उतना ही पानी बर्बाद होता है जितना कि होली खेलने में, कैसे ? बाजार में मिलने वाले कैमिकल कलर्स हो हटाने में भी आप उतना ही पानी खर्च कर देते हैं। अगर आप चाहें तो उसे बचा सकते हैं-
How to Save Water on Holi Tips in Hindi
- जहॉ तक हो एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेलें। इससे बहुत सारी पानी की बर्बादी रोक सकते हैं।
- अगर आपका मन गीले रंगो से खेलने का है तो हर्बल रंगाें का प्रयोग करें, यह बहुत आसानी से हट जाते हैं, इससे पानी कम बर्बाद होता है।
- होली में पानी के गुब्बारों का प्रयोग न करें, एक तो इससे पानी की बर्बादी होती है और चोट लगने का खतरा भी रहता है।
- जब तक पूरी होली खत्म न हो जाये तब नहायें नहीं सबसे आखिरी में नहायें इससे बार-बार नहाने में पानी बर्बाद नहीं होगा।
- घर के बजाये किसी मैदान या गार्डन में होली खेलें, घर पर होली खेलने पर फर्श आदि पर रंग को हटाने में काफी पानी बर्बाद होता है।
- होली खेलते समय डार्क कलर के कपडों का चयन करें। इन्हें धोना और साफ करना ज्यादा अासान होता है और रंग रह जाने पर दिखाई नहीं देता है।
- शरीर पर मौश्चराइजर और बालों में तेल का प्रयोग करें, इससे कम पानी में ही रंग उतर जाता है।
- नाखूनों पर पारदर्शी नेलपेंट का प्रयोग करें, इससे नाखूनाें पर रंग नहीं चढता है।